15.60 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नकर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र के सामने मन्दिर के पास से एक आरोपी विशाल गुप्ता पुत्र चन्द्र शेखर गुप्ता नि0 छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र-25 वर्ष को 15.60 ग्राम अवैध हेरोईन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 758/2024 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए