15 हजार रुपये की इनामी महिला अपराधी गिरफ्तार

सोनभद्र : थाना रायपुर पर पंजीकृत धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता सन्ध्या चौहान पत्नि स्व0 चन्द्रशेखर निवासी मौधा मकरसन थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 39 वर्ष लगातार फरार चल रही थी, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 15000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा रोडबेज बसस्टैण्ड रॉबर्ट्सगंज के पास से वांछित/फरार 15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सन्ध्या चौहान उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए