शशि चौबे (सोनभद्र )डाला । स्थानीय नई बस्ती में स्थित हिन्दल वली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगों का मन मोह लिया उत्कृष्ट बच्चों, अध्यापकों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। डाला नगर पंचायत क्षेत्र के डाला बाजार नई बस्ती में विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुका हिन्दल वली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव नई बस्ती स्थित आशा पैलेस में रंगारंग व सांस्कृतिक गीतों के साथ नाटक कला का बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति की गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि हर बच्चों के अंदर जो अलग-अलग प्रतिभा है।

वह क्या बनना चाहते हैं कोई डॉक्टर, पुलिस , डिएम कोई एसपी इन्ही बच्चो मे से बनते है। विघालय प्रबन्धन कि मेहन त इस कार्यक्रम मे झलक रही है। वही मुकेश जैन ने कहा कि किसी के जीवन कि नीव बचपन होता है। जहा अच्छी शिक्षा भविष्य कि राह बनाती है। कार्यक्रम मे ढोल बजा के स इया स इया,कव्वाली,देश है वीर जवानो का, युपी वाला डुमका लगाओ,मेरी मर्जी, नीचे फुलो कि दुकान ऊपत गोरी का मकान, इश्क है दिवाना, गोरिया चुराना मेरा जीया, राम नरायन बाजा बजाना, बरसो रे मेगा मेगा अन्त मे जो डर गया समझो मर गया कि थीम पर सुन्दर प्रस्तुती किया गया। इस दौरान आए हुए मेहमानो व अभिभावकों के कुर्सी दौड व बैलुन फोड खेल ने दर्शको को काफी आनन्दित किया। कार्यक्रम के अन्त मे सभी बच्चो को थर्मस वितरण किया गया। इस अवसर पर मंगल जायसवाल, चन्द्रशेखर पटेल,विनोद यादव, सुबाश पाल, विघालय के बच्चो के साथ उनके अभिभावक, विघालय के शिक्षक रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन-सहनाज,तौहिद ने किया।


