लखनऊ अग्निकांड में अब तक 14 मौतें, कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम योगी

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों के मरने की सूचना मिली है। बताया गया कि यह आग बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर में लगी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।
लखनऊ अग्निकांड: आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत, मृतकों में लगभग सभी की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच थी

मुख्यमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हादसे में घायल लोगों के बेहतर और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

14 लोगों की मौत, कई कुत्ते-बिल्ली भी जले
आग की चपेट में आकर 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक झुलसे लोगों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। इनके साथ ही बड़ी संख्या में कुत्ते और बिल्लियों की मौत हुई है।

ये भी पढ़िए