रोडबेज बस में हुई चोरी का खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, 24 हजार रुपए नकद बरामद

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रोडवेज बस पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 धारा 303(2), बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 6 अभियुक्त राजबीर सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी सादात नगर थाना नैटोर जनपद बिजनौर, मुजाहिल पुत्र स्व0 मो0 इसहाक निवासी ग्राम अमीपुर शुदा जन्दरपुर थाना शहर कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर, राशिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम गजरौला शिव थाना शहर कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर, नौशाद पुत्र सहीदू निवासी ग्राम जन्दरपुर हमीदपुर शुदा बिजनौर थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, इन्तजार पुत्र मो0 इस्लाम निवासी ग्राम मोहल्ला शिवद्वारा थाना अमरौहा नगर जिला अमरौहा, और आलेमीन पुत्र अनीश निवासी मुहल्ला कुरैसी थाना कोतवाली जिला अमरौहा को रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के प्लेटफार्म नं0-01 के पश्चिम तरफ से बाहर रोड के किनारे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद अंगूठी पीली धातु, एक लाकेट पीली धातु, एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी झुमका पीली धातु, चार अदद बाली पीली धातु, तीन जोडी पायल सफेद धातु, बैग की चैन खोलने का उपकरण, रुपया 24400 नगद, छः अदद मोबाइल, पांच अदद आधार कार्ड व एक गहने तौलने की इलेक्ट्रानिक छोटी मशीन बरामद की गयी। उपरोक्त मुकदमा मे धारा 317(2) बी.एन.एस.एस. की वृद्धी करते हुए अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

ये भी पढ़िए