सोनभद्र : पुलिस ने दीपावली और छठ पर्व से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक घर से 60 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सामग्री के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर के द्वारा सूचना मिल की पटना गांव में अवैध पटाखे का बिक्री किया जा रहा है इस सूचना पर पटना गांव में दबिश दी गयी।
दबिश के दौरान, सराफत अली (39 वर्ष), पुत्र स्व. मुहम्मद लतीफ की दुकान से 60 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुआ वही सराफत अली को भी घर से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर रामपुर बरकोनिया में विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वही पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सराफत अली ने बताया कि वह कस्मेटिक की दुकान चलाता है। उसने दीपावली और छठ पर्व पर अधिक लाभ कमाने के इरादे से अपने घर पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था और उन्हें चोरी-छिपे बेचने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

