अनपरा । जोगेन्द्रा में शुक्रवार को बादल गरजने के साथ जमकर वर्षा हुई। इस दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिरी जिसमे जोगेन्द्रा टोला परसोधाई में आकाशीय बिजली गिरने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वही अनपरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत एक बालक किशनदेव पुत्र देवशाह निवासी जोगेन्द्रा टोला परसोधाई थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 09 वर्ष की खेत पर जाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

