शशिचौबे सोनभद्र(डाला)सोनभद्र जिले के चोपन ब्लाक परिसर प्रदेश के राज्य मंत्र ने राष्ट्रीय पोषण सितंबर माह का द्विप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश अनुसार सही पोषण, पूरा पोषण, पूरा प्यार के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओ का नौ माह तक उनकी देख रेख तथा पोषण का पूरा ध्यान दिया जाता है।जिसको लेकर आज चोपन ब्लाक परिसर मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे प्रदेश सरकार समाज कल्याण मन्त्री संजीव कुमार गोड ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुर्वती सरकारो मे आंगनवाडी के जर्जर व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर विकास कि नीव रख रही है।जिससे आंगनवाडी मे बच्चो का विकास हो रहा है। साथ हि बताया कि सुबह चना – गुड़ का सेवन व हरी सब्जियां समय-समय पर आयरन की गोलियां लेने से गर्भवती महिलाओं स्वस्थ रहती हैं।

हमारी सरकार आने के बाद आंगनबाड़ी में भी सुधार हुआ है आंगनबाड़ी केंद्र में जाने के बाद लगता है कि जैसे किसी छोटे इंग्लिश मीडियम के स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोषाहार से लेकर मध्यान भोजन तक दिया जा रहा है। आने वाले कल में और भी सुधार सरकार के द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित कुमार सिंह, सीडीपीओ रामचंद्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, सुनिल सिंह समाजसेवी दिलीप पांडेय, धनंजय सिंह, नूरजहां, कविता,तारा प्रतिमा, नैनतारा ,रीता, शल्पा सुनिता, हेमलता आदि उपस्थित रहे।

