सोनभद्र : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद-सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद स्तरीय ‘‘युवा उत्सव’’ एवं ‘‘साइंस मेला’’ का आयोजन दिनांकः 19 अक्टूबर, 2024 को राजकीय बालिकाइण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया गया। इस आयोजित‘ ‘युवा उत्सव’’में जनपद के समस्त विकास खण्डों/शैक्षिक संस्थानों से 15 से 29 वर्ष की मध्य आयु वर्ग के कुल 83 पुरूष एवं महिला कलाकारों तथा‘‘साइंस मेला’’में जनपद के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कालेजों से कुल 98 पुरूष एवं महिला युवा वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। युवा उत्सव प्रतियोगिता सांस्कृतिक अवयव के अन्तर्गत लोकनृत्य (समूह/एकल), लोकगीत (समूह/एकल) एवं जीवन कौशल अवयव के अन्तर्गत कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन तथा थीमेटिक अवयव के अन्तर्गत साइंस मेला (समूह/एकल) की विधाओं में आयोजित किया गया है। ‘‘साइंस मेला’’ भारत सरकार द्वारा आवंटित थीम-प्ददवअंजपवद पद ैबपमदबम ंदक ज्मबीदवसवहल की प्रतियोगिताओं को सम्मिलित कर आयोजित किया गया। आयोजन का शुभारम्भ कैप्टन आशुतोष चौधरी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा जय राम सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ने प्रतिभागी कलाकारों तथा युवा वैज्ञानिकों को सम्बोधितकरते हुए कहा कि आप इस प्रतियोगिता में विजयी होकर आगे की प्रतियोगिताओं क्रमशः मण्डल स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर विजेता बनें तथा अपने माता-पिता व जनपद का नाम रोशन करें।
‘युवा उत्सव’’ एवं ‘‘साइंस मेला’’प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:-
लोक नृत्य (ग्रुप) विधा में:-कल्पना विकास इण्टर कॉलेज,दुद्धी की पूजा की टीम विजेता तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की संगीता की टीम उप विजेता रही। लोक नृत्य (एकल) विधा में:-राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की प्रीती विजेता तथा विकास खण्ड को न की राखी उपविजेता रही। लोक गीत (ग्रुप) विधा में:-आर0पी0पी0जी0 कॉलेज धरसड़ा घोरावल की सपना मौर्या की टीम विजेता तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की टीम उपविजेता। लोक गीत(एकल) विधा में:- राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की निशा विजेता तथा विकास खण्ड राबर्ट्सगंज की डॉली मिश्रा उपविजेता रही। कविता की प्रतिस्पर्धा में:- राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की जागृति पाण्डेय विजेत तथा राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज गंज के प्रखर त्रिपाठी उपविजेता रहें। कहानी लेखन की प्रतिस्पर्धा में:-राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की ब्यूटी विजेता तथा प्रकाश जिनियस पब्लिक स्कूल ओबरा सरिता सिंह उपविजेता रही। पोस्टर निर्माण प्रतिस्पर्धा में:-विकास खण्ड चोपन की सानिया फैज अन्सारी विजेता तथा राजकीय पी0जी0 कॉलेज ओबरा की अनन्या सिंह उपविजेता भाषण की प्रतिस्पर्धा में:-प्रकाश जिनियस पब्लिक स्कूल ओबरा की शगुन द्विवेदी विजेता तथा आर0पी0पी0जी0 कॉलेज घोरावल के नितिन मिश्रा उपविजेता रहें। साइंस मेला के अन्तर्गत ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार’’ (ग्रुप)प्रतिस्पर्धा में:-राजकीय पालिटेक्निक चोपन के आर्यन विश्वकर्मा की टीम विजेता तथा राजकीय पालिटेक्निक सोनभद्र सुनील कुमार की टीम उपविजेता रही। साइंस मेला के अन्तर्गत ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार’’ (ग्रुप) प्रतिस्पर्धा में:- राजकीय बालिका इण्टर कॉेलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र की सिया सिंह विजेता तथा सलैया के अजय उपविजेता रहे। इन विजेता कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य, राजकीय पालिटेक्निक सोनभद्र एवं श्रीमती वन्दना सिह प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किया गया शशि भूषण शर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा इस युवा उत्सव के विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना सहित आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप क्रमशः उच्च स्तर पर प्रतिभाग कर विजयी बनें एवं राष्ट्र स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में प्रतिभाग कर अपने जनपद का नाम रोशन करें साथ ही इस प्रतिस्पर्धा में जो कलाकर विजयी नहीं हो सके हैं उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि वे अत्यधिक लगन व मेहनत से तैयारी करें तथा आगामी वर्षों में प्रतिभाग कर विजेता बनें। इस युवा उत्सव के विजेता कलाकारों द्वारा मीरजापुर में आयोजित मण्डल स्तरीय युवा उत्सव की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर अमरेश चन्द्र त्रिपाठी,युवा कल्याण विभाग के प्रदीप कुमार सिंह,व्यायाम प्रशिक्षक रवि शंकर कुशवाहा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राबर्ट्सगंज, धर्मेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दुद्धी, अनुज त्रिपाठी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी घोरावल,महफूज अली खान कनिष्ठ सहायक,जितेन्द्र कुमार, विजय कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, सहित आदि लोग उपस्थित रहें। निर्णायक के रूप में सुभाष कुमार गौतम , दिवाकर सिंह एवं निशा सिंह ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी म्योरपुर विकास दूबे द्वारा किया गया।

