सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा अभियुक्त देवराज अगरिया पुत्र रामधनी अगरिया निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष, और सागर अगरिया पुत्र राम प्रसाद निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष के कब्जे से कुल 1.700 कि0ग्रा गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 141/2024 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

