सोनभद्र : जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के बेनादह ग्राम कुलडुमरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. दरिंदे चाचा ने अपनी 14 साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.यह शर्मनाक घटना तब हुई जब बच्ची की बड़ी मां मतरनिया और उसकी बहु फुलबस दोनों मेला देखने अपने मायके चले जाने पर घर में सो रही अकेली किशोरी को देखकर आरोपी चाचा ने हैवानियत की. पहले उसका रेप किया, इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़िता उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी बेनादह ग्राम कुलडुमरी थाना अनपरा पर लिखित तहरीर दी की उसके माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो जाने के कारण उसका पालन पोषण बड़े पिता गोपी और बड़ी मां मतरनिया ने किया। शिवरात्रि के दिन बड़ी मां मतरनिया और उसकी बहु फुलबस दोनों मेला देखने अपने मायके चले जाने पर घर में एक कमरे में अकेली सो रही नाबालिक पीड़िता के साथ उसके बड़े पिता ने जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0स0 धारा – 64(2)(f), 65(1)BNS व धारा 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोपी गौड़ पुत्र झूरी निवासी टोला बेनादह ग्राम- कुलडोमरी थाना अनपरा सोनभद्र को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

