थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजीत कुमार सिंह के द्वारा की गई पीस कमेटी की बैठक

सार्वजनिक स्थल पर न करें कुर्बानी शासन के सख्त निर्देश

मीरजापुर : के थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत लालडिग्गी चौकी पर थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजीत कुमार सिंह के द्वारा चौकी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों को बुलाकर आगामी ईद उल अजहा के पर्व को लेकर शासन के मंशानुरूप वह जनपद के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों को बताने के लिए बुलाया गया जिसमें बकरा ईद पर कुर्बानी को खुले में सार्वजनिक स्थल पर ना करें और कुर्बानी के अवसेश को खुले ना फेंके जिससे कि आपसी सौहार्द बनी रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। और सभी मीलकर आपस में सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा त्योहार को मनाएं। उक्त के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चौकी प्रभारी लाल डिग्गी संजय सिंह, हेड कांस्टेबल मुस्तफा, हेड कांस्टेबल रामा नंद, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, सगीर अंसारी, मो0 फिरोज खान, ईम्तीयाज अहमद वह अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए