कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर क्या है तैयारी, पिपरी सीओ अमित कुमार ने दी जानकारी

शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम, सावन माह/कांवड़ यात्रा पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के द्वारा थाना अनपरा पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम जुलूस व सावन माह/कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़िए