सोशल मीडिया पर हिंदू देवी, देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : घोरावल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविशंकर के रूप में हुई है।

घटना 6 जुलाई 2025 की है, जब जनपदीय सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि रविशंकर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने हिंदू देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में 8 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना घोरावल में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा और थाना घोरावल की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़िए