कचहरी परिसर में केक काटकर एडवोकेट स्मृति गुप्ता का मनाया जन्मदिन, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला प्रवक्ता एवं ऑल इंडिया वूमेन हॉकर फेडरेशन की राष्ट्रीय उप महासचिव एडवोकेट स्मृति गुप्ता का जन्मदिन मंगलवार को कचहरी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और संगठन से जुड़े सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने के साथ हुई, जिसे स्मृति गुप्ता ने अपने अधिवक्ता साथियों व कार्यकर्ताओं को स्वयं खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान पूरे परिसर का माहौल गर्मजोशी और उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर मिर्जापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश त्रिपाठी, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मनीष सिंह, एडवोकेट अरुण पांडेय व एडवोकेट धनंजय सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में एडवोकेट जसवंत सिंह, एडवोकेट सभ्यता मिश्रा, एडवोकेट मनीषा गुप्ता, एडवोकेट आशीष गुप्ता, एडवोकेट पंकज कुमार, एडवोकेट राजेश अवस्थी, एडवोकेट अंजली, एडवोकेट सोनी, एडवोकेट सुमन, एडवोकेट रेणु, एडवोकेट सूर्य प्रकाश तिवारी, एडवोकेट शशांक सिंह ‘हैप्पी’, जगदीश केशरी व नसीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

समारोह में सभी ने एडवोकेट स्मृति गुप्ता की सामाजिक सक्रियता, महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कानूनी सेवाओं में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

ये भी पढ़िए