बिजली कटौती, लो बोल्टेज की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन

(अनिल कुमार)चुनार। नगर मे विद्युत दुर्व्यवस्था के विरोध में जहा एक ओर कुछ सभासदों एवं नगर के लोगों ने एसडीओ कार्यालय पर पहुँच कर कार्यालय पर धरना दिया। वही भाजपा मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल नें अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौप कर नगर की विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग किया। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंगरु साहनी के नेतृत्व में पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रहाश गुप्ता, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह, कुवर प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, संजय सोनकर,मोहित प्रताप सिंह, सदानंद विंद, सरोज कुमार वर्मा, रतनलाल साहनी आदि लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चुनार शुभम मिश्रा से मिलकर नगर मे अंधाधुंध विजली कटौती,

लो बोल्टेज की समस्या, ओवर लोडिंग की समस्या, खराब पोल व पुराने हो चुके विद्युत तार को बदलने का मांग किया जिसपर अधिशासी अभियंता ने समस्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।वहीनगर स्थित एसडीओ कार्यालय पर सभासदों एवं नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग कर रहे थे। अधिशासी अभियंता ने पहुँच कर आश्वासन दिया कि शिघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया वहीँ प्रदर्शन कारियों ने एक सप्ताह के अन्दर हर हाल में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति किये जाने की शर्त रख्खा। इस दौरान सभासद गौतम जायसवाल, विकास कश्यप, मदन लाल कहार, रामलाल, किसनमोदनवाल, अवनीश राय, करतार सिंह, बचाऊ लाल सेठ,अजयशेखर पाण्डेय, अविलाष राय, मनीष राय आदि सहित बडी़ संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए