(रँगेश सिंह)सोनभद्र : आम जनता मे पेयजल के लिए हाहाकार शत्रुंजय मिश्रा कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने जारी बयान मे बताया की बीजेपी सरकार मे आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानो,की समस्याओं से जुझ ही रही है, अब तो पानी के लिए भी त्रस्त है, हैंडपंप खराब है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है l
शत्रुंजय मिश्र ने कहा की किसानो को खाद नहीं मिल रहीं है, किसानो को सुबह से लेकर शाम तक इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल रहा है l घोरावल के विधायक खाद उपलब्ध होने की बात कहीं जा रही है, लेकिन किसानो आय दिन धरना प्रदर्शन करना पड़ता है बावजूद खाद नहीं मिल रहा है l
श्री मिश्रा ने कहा की बीजेपी सरकार मे जनता पेयजल के लिए परेशान है, कुसाही पेयजलापूर्ति पिछले 10 दिनों से ठप हैl गोरारी, बढौली, इमरती , पुसौली, संत नगर, लोधी, उरमौरा, बीचपइ, पेटराही, मे पानी की आपूर्ति होती है,लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से पेयजलापूर्ति ठप है I ग्राम पंचायत सचिव पेटराही समस्याओं से अनभिज्ञ है l
उन्होंने चेतावनी देते हुआ कहा की ये समस्या कई महिने से चल रहा है, अगर शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो जल निगम कार्यालय पर कॉंग्रेस कार्यकर्ता ताला बंदी करेंगे l

