राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

(रँगेश सिंह)सोनभद्र। ओबरा के वीआईपी रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह के आवास पर आज गांधी जयंती मनाई गई इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माला चढ़ाया गया और पुष्प अर्पित किया गया। वही वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण करने की बात कही।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में इस महान आत्मा का जन्म हुआ और उन्होंने लंदन से वकालत की पढ़ाई की और दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। गांधीजी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी, लेकिन सत्य, अहिंसा और न्याय की उनकी शिक्षाएं आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती हैं। आज हम उनके आदर्शों को याद कर अपने मन में महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के स्मृति चिन्ह को याद करते हैं दोनों नेताओं का जीवन स्वच्छ और निर्लम चंद्रमा के समान था।

वही कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि बापू का जीवन देश के लिए समर्पित रहा वो एक बड़े घर के होने के बावजूद सब कुछ त्याग कर एक खादी की धोती पहनकर देश के लोगों के दुख दर्द में खड़े हो गए और ब्रिटिश हुकूमत को देश से निकाल कर ही दम लिया, वही पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी सच्चाई और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे उनके आदर्श हम लोगो को प्रेरणा देते हैं। 2 अक्टूबर का दिन न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा नंद वर्मा, संतोष सिंह, प्रमोद चौबे, मुकुंद गौड़, राकेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, भानु कुमार, अमरेश कुमार सुनील सिंह, अशोक राय व अन्य लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़िए