सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 गतिमान है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र भरे जाने एवं जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 26 दिसम्बर, 2025 है तथा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसम्बर,2025 को किया जायेगा। इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद, जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी, स्वीप सोनभद्र को निर्देश जारी किये है कि जिन शैक्षणिक संस्थाओं में मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literary Clubs) गठित नहीं है वहाँ मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literary Clubs) का गठन कर लिया जाय। मतदाता जागरूकता क्लब गठन (Electoral Literary Clubs) किये जाने का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे छात्र/छात्राएं जिन्होनें अर्हक तिथि को अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा पूर्ण करने वाले हैं, का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराना एवं उनको निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराना है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों परिसर में स्थापित मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा छात्र/छात्राओं को मतदाता साक्षरता का व्यवहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराना है। शिक्षण संस्थान में कार्यरत ऐसे शिक्षक विशेषकर जिन्हें निर्वाचन प्रक्रिया का अनुभव है, उन्हें नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाय। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 गतिमान है।

