(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मलिया नदी पर बने रेलवे सरना पुल के समीप पोल संख्या 60/23 के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि शनिवार प्रातः लगभग 3 बजे हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक संतोष तिर्की (45)पुत्र बाघा तिर्की निवासी बनौहरा रंका टोली, पंडरा, रांची (झारखंड) ट्रेन से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गए। वे रांची से लुधियाना पल्मबर मिस्त्री का काम करने जा रहे थे।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और आरपीएफ व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी पंकज सिंह ने मृतक के मोबाइल से उनकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की। विंढमगंज थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मौका मुआयना किया, ग्रामीणों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

