सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के खाते में वापस आए ₹45,150

कोन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बैंक और न्यायालय के समन्वय से लौटाई डूबी हुई रकम

कोन (सोनभद्र) साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र की कोन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग पीड़ितों के बैंक खातों से गलत तरीके से कटे कुल ₹45,150 वापस कराए हैं। रकम वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी सुजीत सोनी के खाते से गलती से एक अज्ञात नंबर पर ₹34,150 स्थानांतरित हो गए थे। वहीं, ग्राम सरौली निवासी ओमप्रकाश के भी 11,000 गलत खाते में चले गए थे। दोनों पीड़ितों ने इस संबंध में NCRP पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मावके निर्देश पर थाना कोन की साइबर टीम ने तत्काल साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक सजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंकों से संपर्क साधा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया। परिणाम स्वरूप, शुक्रवार को पूरी धनराशि पीड़ितों के मूल खातों में सफलतापूर्वक वापस आ गई।

पुलिस की अपील: रहें सावधान

कोन पुलिस ने इस सफलता के साथ ही आमजन के लिए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव भी जारी किए हैं। किसी भी अनजान लिंक या नंबर पर पैसे भेजने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी के भी साथ साझा न करें ऑनलाइन लेन-देन के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतें साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। सराहनीय टीम: इस धनराशि को वापस कराने में प्रभारी निरीक्षक सजीव कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार और आरक्षी रोहित यादव की मुख्य भूमिका रही।

ये भी पढ़िए