सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक ने कसी कमर, अपराधियों की निगरानी और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र : जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेन्स हॉल में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिसिंग को धार देने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक ने पिछले 3 वर्षों में की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित मामलों और जनसुनवाई पर जोर

बैठक में विवेचनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया गया। एसपी ने कहा कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी और संतोषजनक होना चाहिए ताकि आमजन को न्याय मिल सके।

साइबर अपराध और मोबाइल बरामदगी

बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए एसपी ने निर्देशित किया कि फ्रॉड से संबंधित धनराशि को तत्काल ‘होल्ड’ कराने और पीड़ितों को रिफंड दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। वहीं, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख बिन्दु जिन पर हुई चर्चा यक्ष ऐप (Yaksh App) डेटा फीडिंग और मॉनिटरिंग को अपडेट रखने पर बल।
ऑपरेशन दहन: इस अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा। शस्त्र लाइसेंस: असामाजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्यवाही तेज करने के निर्देश। सुरक्षा का माहौल पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने को कहा। इस बैठक के माध्यम से जनपद पुलिस को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।

ये भी पढ़िए