सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा गौरही में गांव के प्रबुद्धजनों के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विश्व को शांति का मार्ग देने वाले महामानव तथागत गौतम बुद्ध पुर्णिमा मनाई गई। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पटल पर तथागत गौतम बुद्ध को अपने आदर्श के रूप में माना जाता है। गौरतलब है कि तथागत गौतम बुद्ध आता ही के तिथि में अवतरण लिए और ज्ञान की प्राप्ति हुई तथा महापरिनिर्वाण भी हुआ।

सोनभद्र के गौरही ग्राम सभा में डाक्टर रामजनम कुशवाहा के सानिध्य में तथा रिंकू मौर्य जी के नेतृत्व में बुद्ध पुर्णिमा को बेहद शानदार तरीके से मनाया गया। आपको बताते चलें कि लगभग बीसों वर्ष से पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरही के पास स्थित तिराहे पर बोद्धि वृक्ष पीपल के नीचे बुद्ध पुर्णिमा मनाया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी प्रबुद्ध जनों की अगुवाई में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बुद्ध पुर्णिमा मनाई गई। इस दौरान डॉ रामजनम कुशवाहा, रिंकू मौर्य, डॉ राजनरायन मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य जी उर्फ मौछू, पारसनाथ मौर्य, शिवधारी मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि गौरही कौशल कुमार मौर्य, रामचरित्र मौर्य, गौरी शंकर मौर्य, त्रिभुवन सिंह, शंकर प्रसाद, कमला प्रसाद, बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी मनोज कुशवाहा, सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह, समाज कल्याण विभाग के बड़े बाबू प्रदीप मौर्य, छोटई कोल जी, मुन्ना लाल भारती, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत वर्धन सिंह, जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य, सुरेश मौर्य, पत्रकार राकेश भारती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

