सोनभद्र (ब्यूरो) जनपद के विधि (Law) के छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सोनभद्र द्वारा जून 2026 में ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम’का आयोजन किया जा रहा है।
30 मई तक कर सकते हैं आवेदन
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सचिव श्री राहुल सविल (जज सी.डि.) ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्षीय या पांच वर्षीय एलएलबी (LLB) पाठ्यक्रम के छात्र, या एलएलएम (LLM) के छात्र इस तीन सप्ताह के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
इंटर्नशिप की अवधि: तीन सप्ताह (माह जून 2026)।
आवेदन की अंतिम तिथि:30 मई 2026 (अपरान्ह 02:00 बजे तक)।
आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय स्थित ए.डी.आर. भवन (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय) से प्राप्त किया जा सकता है।
ऑनलाइन विकल्प: इच्छुक छात्र जनपद न्यायालय सोनभद्र की आधिकारिक वेबसाइट https://sonbhadra.dcourts.gov.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अनुभव का मिलेगा मौका
सचिव ने बताया कि इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य विधि के छात्रों को कानूनी प्रक्रियाओं, विधिक साक्षरता शिविरों और लोक अदालतों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराना है। समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाले पात्र छात्रों को ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

