(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम मल्लदेवा पंचायत भवन के निकट रहने वाले 40 वर्षीय जमुना प्रजापति पुत्र स्वर्गीय किशुन चंद जो ऐसा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था देर शाम को अपने घर पहुंचकर सीमेन्ट के छज्जे के बल्ली /लकड़ी के सहारे लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया।

घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था मृतक के दो पुत्री आकांक्षा 8 वर्षीय नंदिनी 6 वर्षीय ने कोचिंग से लौट कर हृदय विदारक दृश्य को देख चीखने चिल्लाने लगे शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए । तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे। घटना की सूचना थाना कोतवाली दुद्धी को दी गई जिस पर उप निरीक्षक श्याम जी यादव सहित कांस्टेबल पहुंचे। ग्राम प्रधान तिनिधि निरंजन जायसवाल की मौजूदगी में पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

