(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : पुलिस साइबर फ्राड और खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल कर रही है । CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 302 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
सोनभद्र पुलिस ने तकनीक के सहारे लगातार खोए, गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी कर उनके स्वामियों को वापस कर रही है।सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी विश्लेषण कर 300 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस किया।
मई 2026 से शुरू किए गए अभियान के दौरान कुल 302 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।
अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी और सभी इकाइयों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने को सूचना दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

