भैसोड़ा में अधूरी नाली निर्माण से राहगीर परेशान, शव ले जाने में भी हो रही भारी फजीहत

मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसोड़ा में जिला पंचायत निधि से बन रही नाली का निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा काम को अधूरा छोड़ देने के कारण मुख्य मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
रास्ता बंद होने से बढ़ी मुसीबत, शवयात्रा में गिरे लोग
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह पर नाली के लिए खुदाई की गई है, वही ग्रामीणों के आने-जाने का मुख्य रास्ता है। खुदाई के बाद काम बंद होने से राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। हाल ही में स्थिति उस समय और बदतर हो गई जब गांव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना था। रास्ता पूरी तरह बाधित होने के कारण लोग गिरते-पड़ते किसी तरह शव को कब्रिस्तान तक ले जा सके। बरसात से पहले काम पूरा न होने का डर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून और बरसात का मौसम बिल्कुल नजदीक है। अगर जल्द ही इस नाली का निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो नाली की खुदाई वाले गड्ढों में पानी भर जाएगा, जिससे पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाएगा। ग्रामीणों को डर है कि ठेकेदार अब इस काम को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल चुका है।व्यक्तिगत समस्या के कारण रुका काम, जल्द शुरू होगा” — जिला पंचायत सदस्य
इस पूरे मामले पर जब क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी से बात की गई, तो उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों पर सफाई दी। जिला पंचायत सदस्य ने बताया:”ठेकेदार के यहां कुछ अपरिहार्य व्यक्तिगत समस्याएं आ गई थीं, जिसके कारण काम को बीच में रोकना पड़ा। ठेकेदार से बात हो चुकी है और वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर नाली निर्माण के कार्य को दोबारा शुरू करेगा और इसे पूरी तरह
अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि के दावों के बाद ठेकेदार कब तक काम पर लौटता है और भैसोड़ा के ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिलती है।

ये भी पढ़िए