अनपरा मोड़ पर भरत तिवारी को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

अनपरा (सोनभद्र)। जन सेवा के प्रति समर्पित बिहार के युवा भरत तिवारी की स्मृति में रविवार को अनपरा मोड़ पर नागरिकों एवं ऊर्जांचल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ किया। उनका जीवन समाज सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहेगा।
सभा में सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर आशीष मिश्रा ‘बागी’, पंकज मिश्रा, रीता पांडेय, आर.पी. सिंह, आदित्य प्रसाद मिश्रा, बी.के. सिंह, दरोगा देव यादव, महेश द्विवेदी, रोशन शर्मा, प्रवीन शुक्ला, सुमित मित्तल, सुमित वर्मा, राघवेंद्र शशि पांडे, मानव बैसवार, राजेश मिश्रा, मुकेश, बमशंकर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ऊर्जांचल युवा मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए