(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र विकासखंड के ग्राम केवाल थाना विंण्ढमगंज क्षेत्र के मुस्तफा आलम उम्र 35 वर्ष पुत्र अजमेरुद्दीन घनघोर वर्षा के दृष्टिगत खेत की जुताई करने गया था कि सड़क के पास ट्रैक्टर पलटने से दब गया और परिजनों की माने तो काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा । गांव के लोगों ने अचानक देखा तो जानकारी उपरान्त एंबुलेंस को सूचना दी गई इससे पहले की एंबुलेंस मौके पर पहुंचती निजी वाहन से परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। जहां डॉक्टर मनोहर कुमार ने मरीज को देखने के उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया । मृतक मुस्तफा के पिता अजमेरउद्दीन ने बताया कि ट्रैक्टर मिष्ठिलाल नामक व्यक्ति का है और रंभा देवी के खेत की जुताई करने गया था। चिकित्सक द्वारा मृत्यु की घोषणा के उपरांत पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र अहमद रजा 8 वर्ष तुफैल आलम 7 वर्ष एवं 5 वर्षीय तमन्ना हैं। समाचार लिखे जाने तक पंचनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हाउस शव को भेजा जा रहा था।

