(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। जिले के मांची थाना क्षेत्र स्थित पड़वा नाला में पिकनिक मनाने गए तीन युवक उफनाए पहाड़ी नाले की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं रेस्क्यू अभियान के दौरान एक अन्य युवक का शव बरामद कर लिया गया। तीसरा युवक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम द्वारा नाले और आसपास के क्षेत्र में लापता युवक की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

