(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत में सिंचाई करते समय सर्प के काटने से 42 वर्षीय राजकेश्वर यादव पुत्र सरजू प्रसाद यादव घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सक कर्मी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सर्प देखने पर वह धामिन प्रजाति का प्रतीत हुआ, लेकिन वे सटीक पहचान कर पाने में असमर्थ हैं। जानकारी के मुताबिक राजकेश्वर खेत में समरसेबल मशीन से पानी दे रहे थे तभी अचानक सर्प ने उनके पैर में काट लिया।फिलहाल सीएचसी में घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सक उन्हें आवश्यक उपचार दे रहे हैं।

