प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा कल सोनभद्र के दौरे पर

म्योरपुर, सेवा कुंज आश्रम एवं रॉबर्ट्सगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सोनभद्र,। मा० राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री हंसराज विश्वकर्मा 04 अक्टूबर, 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री जी प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे म्योरपुर, सोनभद्र पहुंचेंगे।

म्योरपुर में मा० मंत्री जी द्वारा जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश जायसवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की जाएगी। इसके उपरांत वे सेवा कुंज आश्रम, कारीडांड, बभनी तथा आसनडीह-बभनी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

इसके पश्चात मा० मंत्री जी रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम बिचपई पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत श्री अंगद विश्वकर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे।

सायंकाल मा० मंत्री जी ग्राम तेन्दू, रॉबर्ट्सगंज में श्री रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर उनके चाचा के निधन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मा० मंत्री जी रात्रि 9:00 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

ये भी पढ़िए