न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बिचपई गांव में दी दबिश, गिरफ्तार आरोपियों को भेजा न्यायालय
सोनभद्र। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नन्दु पुत्र जगधारी तथा मुन्नी देवी पत्नी शारदा, निवासी बिचपई, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 9451/21 में धारा 323, 504, 506, 324, 379 एवं 452 भादवि के तहत न्यायालय में मामला विचाराधीन है। न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में दोनों की गिरफ्तारी की गई।
इनकी रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, कांस्टेबल मशी अहमद, कांस्टेबल अम्बुज सिंह तथा महिला कांस्टेबल श्रद्धा अवस्थी शामिल रहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

