सोनभद्र। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समयान्तर्गत परीक्षा परिणाम घोषित न होने पाठ्यक्रम एवं स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा पेरामेडिकल पाठ्यक्रमो का परीक्षा परिणाम समयान्तर्गत घोषित न होना तथा बैंक खाते का आधार सीडेड न होने के कारण (ट्रांजेक्शन फेल सहित) सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति नही मिल सकी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक वर्ग के उपरोक्त कारणों से वंचित छात्रों के लिये आनलाईन आवेदन करने तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदन पत्र को आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्रों के सतर से आवेदन को सही करना, छात्र/छात्रा द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन में गत वर्ष के परीक्षा परिणाम को ठीक किया जाना एवं आनलाईन सब्मिट करने की तिथि 15 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक। छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करन, आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना तथा शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के अभिलेखों से मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 16 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक। पी0एफ0एम0एस0 द्वारा रिस्पांस प्राप्त करना, पी0एफ0एम0एस0 द्वारा निरस्त/लम्बित डाटा का रिस्पान्स एन0आई0सी0 स्तर से मांगने की तिथि 31 जुलाई 2024 से 08 अगस्त 2024 तक। विश्वविद्यालय/एफिलियेंटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र को ब्लाक करना, विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजीटल हस्ताक्षर से आनलाईन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लाॅक करने की तिथि 31 जुलाई 2024 से 08 अगस्त 2024 तक। एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रूटनी छात्र द्वारा सही किये गये डाटा को एन0आई0सी0 की राज्य इकाई में परीक्षाफल का परीक्षण आदि कर जनपदीय लागिन पर उपलब्ध कराने की तिथि 31 जुलाई 2024 से 08 अगस्त 2024 तक। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लाॅक करना, जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा पर निर्णय करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजीटल सिग्नेचर से डाटा लाॅक किये जाने की तिथि 08 अगस्त 2024 से 20 अगस्त 2024 तक। मांग सृजन जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजीटल सिग्नेचर से लाॅक डाटा, वर्ष 2023-24 के ट्रान्जेक्शन फेल वाले छात्रों का मांग सृजन करने की तिथि 22 अगस्त 2024 तक। धनराशि का अन्तरण जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजीटल सिग्नेचर से लाॅक डाटा, वर्ष 2023-24 के ट्रान्जेक्शन फेल वाले छात्रों को च्थ्डै प्रणाली के माध्यम से आधार सीडेड/एन0पी0सी0आई0 से मैप्ड बैंक खातों में धनराशि अन्तरित किया जाने की तिथि 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित किया गया है। अतः उन्होंने सभी वर्गो के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि समयान्तर्गत आनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

