बसपा के दुद्धी विधानसभा उपाध्यक्ष बने राजू गुप्त

(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र।बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बी सागर द्वारा दुध्दी विधानसभा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोड़, विधानसभा प्रभारी बाबूराम प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं युवा समाज सेवी राजू गुप्ता, विधानसभा महासचिव महेंद्र सेन, विधानसभा सचिव मोहनलाल पनिका, विधानसभा कोषाध्यक्ष मोहम्मद वकील शेख, वामसेफ संयोजक राजेश रावत, बीवीएफ संयोजक रामसेवक भारती को जिम्मेदारी दी गई।इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बी सागर ने बताया कि सभी लोग संगठित होकर के मजबूती से पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करेंगे और 2027 में बसपा सुप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनायेंगे।

ये भी पढ़िए