(अजीत कुमार)
म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबंदीहा ग्राम पंचायत के भलुही टोला में गुरुवार किसान घरेलूविवाद के बाद एक अधेड़ महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार बबनडीहा ग्राम पंचायत के भलुही टोला में गुरुवार की देर शाम देवमतिया (55) पत्नी मोहनलाल गोड़ का घर में ही विवाद हो गया जिससे आवेश में आकर उसने घर में रखे किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।हालत बिगड़ती देख परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक पल्लवी सिन्हा ने मृत लाया घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

