(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। वह घर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब तक पूरे शरीर में विष फैल चुका था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। ग्राम कुंडाडीह निवासी 60 वर्षीय विपति देवी पत्नी स्व रामप्रकाश सोमवार की सुबह स्नान के बाद पूजा-पाठ के लिए ओसारी में रखे घी को निकाल रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसकी उंगली में डस लिया। घटना की जानकारी परिजनों को देने का बाद महिला के मुंह से झाग आने लगा और वो अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अचेतावस्था में सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।


