एनटीपीसी विंध्याचल मे एनटीपीसी के 50वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भव्य संगीत संध्या का किया गया आयोजन

सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल मे एनटीपीसी के 50वां स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 10 नवम्बर 2024 परियोजना के अम्बेडकर स्टेडियम मे भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवारजनों के साथ-साथ भारी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर मोहम्मद दानिश (इंडियन आइडल फेम) और इशिता विश्वकर्मा (सारेगामापा की विजेता और इंडिया’स गॉट टैलेंट शो की रनर-अप) को आमंत्रित किया गया था, जिन्होनें अपनी-अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित सभी लोगो का भरपूर मनोरंजन किया और उन्होनें अपनी-अपनी कला के माध्यम से सबको आनंदविभोर कर दिया, जिसे सभी नें खूब सराहा। साथ ही कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल) श्री ई. सत्या फणि कुमार एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा इस समारोह के आयोजन के लिए टीम विंध्याचल के प्रयासों की सराहना की गई। पूरे स्टेडियम की सजावट और उत्साही माहौल ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे संपूर्ण वातावरण में एक नई लहर का संचार हुआ।
इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे,जिसमें पुलिस अधीक्षक (सिंगरौली) श्रीमती निवेदिता गुप्ता(आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक (सिंगरौली) श्री शिव कुमार वर्मा ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
साथ ही इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल) श्री ई. सत्य फणि कुमार, अध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सरोजा फणि कुमार, परियोजना प्रमुख(सिंगरौली) श्री राजीव अकोटकर, अध्यक्षा(वनिता समाज सिंगरौली) श्रीमती पीयूशा अकोटकर, परियोजना प्रमुख(रिहंद) श्री पंकज मेदिरत्ता, अध्यक्षा (वर्तिका महिला समिति रिहंद) श्रीमती अनीता मेदिरत्ता, सीईओ(रिलायंस शासन पावर लिमिटेड) श्री सचिन महापात्रा, अध्यक्षा सतरंगी महिला क्लब(रिलायंस शासन पावर लिमिटेड) श्रीमती बरनाली महापात्रा,मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण-विंध्याचल) श्री समीर शर्मा, उपाध्यक्ष(सुहासिनी संघ) श्रीमती नीता शर्मा,महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण-रिहंद) श्री संजय आसाटी, उपाध्यक्षा (वर्तिका महिला समिति रिहंद) श्रीमती नीलू आसाटी के साथ-साथ एनटीपीसी विंध्याचल के महाप्रबंधक(आर एल आई) श्री त्रिलोक सिंह, महाप्रबंधक(ग्रीन केमिकल्स एवं बीई) श्री सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक(परियोंजना) श्री अतिन कुंडु, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री) श्री डी के अग्रवाल, महाप्रबंधक(प्रचालन) श्री राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस) श्री ए जे राजकुमार, मानव संसाधन प्रमुख(विन्ध्याचल) श्री राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख(सिंगरौली) श्री सिद्धार्थ मण्डल, सभी परियोजनाओं के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकगण एवं सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्यायेँ उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त एनसीएल के शीर्ष नेतृत्व ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें श्री जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी) और श्री एसपी सिंह, निदेशक (तकनीकी) शामिल रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम विंध्याचल के साथ-साथ मानव संसाधन , टीएडी और आईटी विभागों की समन्वित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन की सफलता सुनिश्चित की।के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह समारोह एनटीपीसी विंध्याचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक भावना का प्रतीक था और उपस्थित सभी लोगों के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।

ये भी पढ़िए