सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-57/25 धारा-75, 351(2), 352, 64 बीएनएस से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त टन्नू उर्फ सूरज गोश्वामी पुत्र राजनारायण गोश्वामी निवासी ग्राम आमडीह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को डोरिया तिराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायलय भेजा गया।

