सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा की गई सतत कार्यवाही के क्रम में एक वारण्टी अभियुक्त अनिल भारती उर्फ़ अनिल गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से धारा 379, 411 भादवि में गैर-जमानती वारंट निर्गत हुआ था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त के अतिरिक्त थाना अनपरा से संबंधित कुल पांच वारण्टी अभियुक्तों इब्राहिम मोहम्मद उर्फ मोहम्मद इब्राहिम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), अहमदुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी गढ़वाली थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), मुबारक हुसैन पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), अशफाक मोहम्मद पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), और मुबारक बख्श पुत्र अजीमुद्दीन निवासी पूरवा थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0) ने मा० न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी अभियुक्तगण मु0अ0सं0 197/2010 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे थे तथा पुलिस की सक्रियता और दबाव के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण करना उचित समझा। थाना अनपरा पुलिस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। जनपद पुलिस सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

