सड़क हादसे में ससुराल जा रहा युवक घायल, एंबुलेंस कर्मियों की मदद से हुआ उपचार

(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया।उसे एंबुलेंस की सहायता से में म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया।हादसे में शिवसागर (20 वर्ष) पुत्र अरुण कुमार निवासी गोभा, मध्य प्रदेश अपनी ससुराल जा रहा था।इस दौरान किरबिल में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे उसको गंभीर चोटें आई।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मी ईएमटी अरुण कुमार व पायलट सुरजीत कुमार की सहायता से उसे प्राथमिक उपचार के बाद म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कर दिया गया।

ये भी पढ़िए