शशिचौबे डाला। सोनभद्र कोटा ग्राम पंचायत के पुर्वी सलईबवना के जंगल मे एक पेड से स्थानीय एक युवक का लटकता शव मिलने से हडकम्प मच गया सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
चोपन थाना क्षेत्र के आदिवासी आंचलो में विगत कुछ वर्षों से लगातार फांसी लगाकर आत्महत्या व फंदे से लटकने की घटनाए रुकने का नाम नही ले रही है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी भय व्याप्त होने लगा है वही ताजा मामले में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी सलाईबनवा में एक युवक का जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला।

जिसकी सुचना ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दि गयी जिसकी पहचान राजेश गोड पुत्र रामसूरत गोड उम्र 30 वर्ष निवासी पूर्वी सलईबनवा का बताया जा रहा है घटनास्थल पर पहुंची चोपन पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया वहीं विगत कुछ वर्षों से आदिवासी आंचलो के तेलगुडवा,परासपानी, गुरमुरा बेल्हत्थी, पनारी में लगातार फंदे से लटकते आदिवासियों के शव मिलने का सिलसिला जारी है अभी एक दिन पूर्व ही गुरमुरा में एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। जिसको लेकर अब कयास लगाये जाने लगे है कि आदिवासी क्षेत्र मे ऐसा क्या चल रहा है कि आत्महत्या कि घटनाए बढ रही है।जिसको लेकर जिला प्रशासन को आदिवासियों के बीच जाकर फंदे से लटकने प्रवृत्ति पर विराम लगाने के आदिवासियों के मन कि बात सुनने कि पहल करनी चाहिए। जिससे वर्षो से इस प्रकार कि चल रही घटनाओ पर विराम लग सके।

