सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन/चौकी डाला पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारण्टी को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।

