नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से चल रहा था फरार, पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था मामला

सोनभद्र : पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सूरज यादव (19) के रूप में हुई है, जो ग्राम बालडीह का रहने वाला है।

यह मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 377, 323 भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहा था। थाना शाहगंज के थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उप निरीक्षक दीनानाथ राम और कांस्टेबल मनोज कुमार कनौजिया के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए