मिर्जापुर : थाना मड़िहान में एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को 04 माह पूर्व बहला फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर। मु0अ0सं0-191/2024 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मड़िहान को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 10. अक्टूबर .2024 को उप-निरीक्षक श्यमा बदन यादव मय पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त परमहंस उर्फ पिन्टू पुत्र मुन्नी उर्फ रामआसरे निवासी शिष्टा कला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 363,366,376(3) भादवि व ¾(दो) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

