श्रोताओ ,कलाकारों का एक बार फिर संगम बनेगा अचलेश्वर महादेव मन्दिर

शशिचौबे ( सोनभद्र) डाला।। सोनभद्र के सुप्रसिद्ध मन्दिरो मे एक अचलेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र मे संस्कृतिक विरासतो पर आधारित कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक वर्ष श्रोताओ,दर्शको,कलाकारो का संगम बनता रहा है। इस वर्ष भी मन्दिर के 57वे स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री अचलेश्वर महादेव मन्दिरके महन्त पं०मुरली तिवारी ने बताया कि विगत वर्षो से चलती आ रही इस परम्परा मे एक बार पुनः आप सभी के बीच विख्यात कलाकारो का दर्शको व श्रोताओ के बीच कला का संगम मन्दिर प्रांगण मे लगेगा।कार्यक्रमो के बारे बताया कि श्री शुभ संवत 2018 कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया शनिवार उन्नीस अक्टूबर प्रातः सात बजे से 11बजे तक रुद्राभिषेक एवं शाम छः बजे श्री अचलेश्वर महादेव

संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें वाराणसी के स्लाइड गिटार वादन विदूषी- डॉक्टर कमला शंकर, धरवाड़ कर्नाटक – ख्याल गायन पंडित कुमार मंर्डूर ,वाराणसी से कथक- संस्कृति शर्मा व दिल्ली से तबला संगत -पंडित विनोद लेले की प्रस्तुति देखने को मिलेगी वही मन्दिर समिति ने अहिंसा एक्सप्रेस से बात चीत मे बताया कि अगले दिन मानस प्रवचन ,रामचरितमानस पाठ आदि कार्यक्रमों के साथ 20 अक्टूबर प्रातः 6बजे कलश यात्रा,सायं सात बजे से प्रतिदिन मानस प्रवचन जो कि चौबीस अक्टुबर तक चलेगा जिसके बाद पच्चीस अक्टुबर को चौबीस घण्टे का श्री रामचरितमानस पाठ और छब्बीस अक्टूबर को यञ पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़िए