शशिचौबे (सोनभद्र) डाला। क्षेत्र मे निर्माणाधीन ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के द्वारा प्री पुलिस एवं आर्मी कि प्रशिक्षण ले रहे जवानो को युनिफार्मा व जरुरत के सामाग्री का वितरण किया गया।
सोनभद्र के सलईबनवा मे आडानी फाउडेशन के नेतृत्व मे निर्माणाधीन ACCसिमेण्ट प्लाण्ट के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में प्री पुलिस और आर्मी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षुओं को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी सामाग्री का वितरण ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी

और ग्राम प्रधान पनारी प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ,और एन.आर.एल.एम. के जिला मिशन प्रबंधक एम.जी.रवी जी ने संयुक्त रूप से किया, और प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में इस वर्ष कुल 82 प्रशिक्षु नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें से 36 बालिकाएँ हैं, और इसके अलावा अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, डाॅक्टर अरुण चौबे, सुरेश चन्द्र यादव, प्रशिक्षक अमित सिंह और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

