अनन्तिम प्रकाशन के उपरान्त प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जन साधारण की जानकारी हेतु अंतिम सूची का किया गया प्रकाशन-जिलाधिकारी

ग्राम पंचायत, विकास खण्ड कार्यालय एवं विकास भवन कार्यालय पर 10 अगस्त तक रहेगी चस्पा-जिलाधिकारी

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनुभाग-03. उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण प्रभावित जनपदों में सम्बन्धित पंचायतों के वार्ड यथा-ग्राम पचायत, क्षेत्र पंचायत एव जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के निर्धारण के सम्बन्ध में आपत्तियां प्राप्त करने तथा उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिये समय-सारिणी निर्धारित की गयी है, जिसके क्रम में कार्यालय पत्राक-1577, दिनांक-28.07 2025 द्वारा आशिक परिसीमन के फलस्वरूप तैयार किये गये प्रारूप-01 (प्रभावित ग्राम पंचायत-पकरी, सजौर, सहिजनकला, लोढी, रौंप एवं तियरानायक, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र), प्रारूप-02 (प्रभावित क्षेत्र पचायत-राबर्ट्सगज का प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र) एव प्रारूप-03 (प्रभावित जिला पचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र) का अनन्तिम प्रकाशन जन साधारण के सूचनार्थ दिनाक-28.07.2025 को प्रकाशित किया गया था. जिस पर दिनाक 02.08 2025 तक आपत्तिया आमत्रित की गयी थी। उन्होंने बताया कि अनन्तिम प्रकाशन के उपरान्त प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के फलस्वरूप अन्तिम सूची प्रारूप-01, 02 एव 03 जनसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जा रही है, जो सम्बन्धित ग्राम पंचायत, विकास खण्ड कार्यालय, जिला पचायत कार्यालय एवं विकास भवन कार्यालय पर दिनाक-10.08 2025 तक चस्पा रहेगी।

ये भी पढ़िए