(मदन मोहन)चंदौली : मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने अनन्या जायसवाल को एक दिन के लिए अपनी कुर्सी सौंपी अनन्या ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आदेश दिया। अपने कौशल, संवाद से सभी का ध्यान आकर्षित किया आपको बता दें कि अनन्या जायसवाल पुत्री संतोष जायसवाल निवासीग्राम बरवाडीह थाना चकरघट्टा, चंदौली जो स्व0 विश्वनाथ पाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बरवाडीह की कक्षा 06 की छात्रा को एक दिन का प्रभारी निरीक्षक थाना चकरघट्टा बनाया गया।
इस दौरान अनन्या ने महिला हेल्प देश और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना है, जिसमें उन्हें सुरक्षा उपायों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जैसे कि: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण: महिलाओं और लड़कियों को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूक करना। कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना, जैसे कि विधवा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर।जागरूकता कार्यक्रम: महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना।
इस अभियान के तहत, महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है ¹
इस थाना प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम शिवसागर , सुरेन्द्र प्रसाद यादव,मोहम्द शाहिद हाशमी, उपस्थित रहें।

