सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण,, नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मोहम्मद अहद हुसैन पुत्र स्व0 भोला मियां निवासी पूर्वी परासी थाना अनपरा मूल पता रोहतास बिहार को सीएचपी एनसीएल ककरी कॉलोनी से गिरफ्तार कर कब्जे से 500 ग्राम (जिसमें कुछ मात्रा पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नियों में तथा कुछ कागज की पुड़ियों की कीमत ₹20, ₹50 व ₹100) गांजा बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

